
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह गांव स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार से 24 घंटे का अष्टजाम सह हरिकीर्तन प्रारंभ किया गया। जिसको लेकर मंदिर परिसर मे युवतियो के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई।मंदिर परिसर से निकलने वाले कलश शोभायात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर जहां युवितयां कलश को माथे पर उठाया तो वही अन्य श्रद्धालु हाथो मे राम नाम लिखा हुआ ध्वज लेकर गाजे बाजे के साथ नजदीकी नदी में जल भरने के लिये जामुखरैया समीप उलाय नदी के लिये रवाना हुआ।नदी में पूरे निष्ठा एवं विधि विधान के साथ कलश में जल भरा गया और उसके बाद अगल बगल के क्षेत्र में भ्रमण किया।कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम,जय बजरंगवली के जयकारे लगाते हुये आसमान को गगनमय कर किया।कलश शोभायात्रा क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद मंदिर परिसर पहुॅचा जहां पंडितो के द्वारा शंखनाद करते हुये प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का नाम लेते हुये अष्टयाम को प्रारंभ किया।कलश शोभायात्रा में अष्टयाम आयोजनकर्ता पूर्व मुखिया नारायण मंडल,अमित कुमार,कुंदन कुमार,राजेश कुमार,दिवाकर कुमार,जितेंद्र मंडल,प्रसादी मंडल,अरूण मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।बरवाडीह में अष्टयाम प्रारंभ होने से पूरा वातावरण भक्तियम बन गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
