• Wed. May 13th, 2026

पूर्व मंत्री एवं गोमिया के पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के निधन पर शोक की लहर

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

बेरमो/गोमिया

गोमिया के पूर्व विधायक तथा बिहार एवं झारखंड सरकार में मंत्री रहे श्रद्धेय माधवलाल सिंह के निधन से बेरमो एवं आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

 

पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह लंबे समय तक जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक समर्पण और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी। उनके निधन की खबर मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं आम लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

 

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि माधवलाल सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहकर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन गोमिया सहित पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है।

 

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *