
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत डोकाटांड के मंडाटांड प्रांगण में मंडापूजा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपन साव ने की, जबकि संचालन कारू साव ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से मंडापूजा समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज साव को अध्यक्ष, अरुण साव को सचिव, दिवाकर साव को कोषाध्यक्ष, सुखदेव साव को संयोजक एवं दीपन साव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं बसंत ठाकुर को उपाध्यक्ष, रोहित कुमार को उपसचिव तथा सतेंद्र कुमार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कारू साव, हरि साव, दशरथ साव, राजेंद्र साव, सनोज राणा,
विजय कुमार, बबलू साव, रोहन साव, विशाल कुमार एवं सरोज साव को शामिल किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडापूजा का आयोजन 24 एवं 25 मई 2026 को धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। महोत्सव के दौरान आकर्षक छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
साथ ही हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहेगा।बैठक में ढलन साव, शंभूनाथ साहू, बिनोद कुमार साव, अजय कुमार, सुनील साव, प्रदीप साव, नरेश साव, हीरामन राणा, सचिन कुमार, फाटो साव, दीपक साव, प्रेम कुमार साव, गणेश साव, संजय साव, बिंदु साव, कैलाश साव, गोपी साव, शनि कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
