
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत पियालडीह गांव में श्री श्री सार्वजनिक शिव पूजा कमिटी द्वारा आयोजित विराट छऊ नृत्य कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। रोजोवती संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष (JLKM) प्रेम मार्डी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित और बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध महिला छऊ नृत्य पार्टियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, पारंपरिक संगीत एवं आकर्षक नृत्य शैली ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष निरंजन महतो, मुख्य संयोजक झन्टु महतो, सचिव पालटन महतो, सह-सचिव गुरूचरण महतो, कोषाध्यक्ष सुवोध लोहार सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर कादे मुर्मू, श्रीपति महतो, हाबलु महतो, चौतन महतो, आनंद महतो, गोविंद महतो, नेबलाल महतो, भरत महतो, दिलीप महतो, खेलाराम मुर्मू तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष निरंजन महतो एवं मुख्य संयोजक झन्टु महतो ने क्षेत्रवासियों, अतिथियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
