• Mon. Apr 27th, 2026

पिपरवार-केरेडारी थाना सीमा पर सनसनी: घात लगाकर दंपति पर हमला, पत्नी की मौत,पति घायल।

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

केरेडारी :-पिपरवार थाना और केरेडारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर देर शाम एक सनसनीखेज गोलीकांड में बाइक सवार दंपति को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, राय बस्ती निवासी विकास प्रजापति अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामगढ़ से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान खलारी–पतरातू मुख्य मार्ग पर कोल स्टेशन के समीप पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में विकास प्रजापति की बायीं बांह में गोली लगी, जबकि मंजू देवी को सिर में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बचरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास प्रजापति का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना के हेंदेगीर पिकेट पुलिस और पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा सहित कुछ सामान बरामद किया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

इधर, अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश का माहौल देखा गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *