• Mon. Jun 15th, 2026

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल प्रशिक्षण केंद्रों एवं पर्यटन स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून से 26 जून 2026 तक नशीले एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों, पर्यटन स्थलों तथा आवासीय एवं डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सजग और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। जिला खेल पदाधिकारी के दिशा-निर्देश में विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों एवं पर्यटन स्थलों पर क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण तथा हस्ताक्षर अभियान जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इन गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में शामिल खिलाड़ी, युवा एवं स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प ले रहे हैं।

 

अभियान की सफलता में जिले के सभी खेल प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रशिक्षक खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों, अनुशासन और खेल संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *