
खरसावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से नकली शराब बनाने, उसका भंडारण करने और कारोबार करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पदमपुर टोला बेड़िया साईं गांव में छापेमारी कर दो सगे भाइयों के घर से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की शराब, खाली बोतलें, फर्जी स्टीकर, ढक्कन और अन्य सामग्री बरामद की है। मौके से 4380 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
इस मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 27 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में पदमपुर टोला बेड़िया साईं निवासी तुरी बांदिया के पुत्र नारायण बांदिया (36 वर्ष) और सुनील बांदिया (31 वर्ष) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान नारायण बांदिया के घर से रॉयल झारखंड, एमसी डॉवेल्स नंबर-1, रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और गॉडफादर बीयर समेत विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई। इसके अलावा 65 खाली रॉयल स्टैग बोतलें, 21 खाली रॉयल चैलेंजर बोतलें, खाली बोतलों के कार्टन, शराब की बोतलों पर लगाने वाले स्टीकर, ढक्कन और सीलिंग सामग्री भी मिली। वहीं, सुनील बांदिया के घर से आइकॉनिक व्हाइट, रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और किंगफिशर बीयर समेत विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद की गई। यहां से भी खाली शराब की बोतलें, स्टीकर, ढक्कन, सीलिंग सामग्री और अन्य सामान जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों घरों से कुल 4380 रुपये नकद तथा जेएच06क्यू-6363 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोप है कि दोनों भाई विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब तैयार कर बोतलों पर नामी कंपनियों के फर्जी स्टीकर लगाकर उसका भंडारण और अवैध खरीद-बिक्री कर रहे थे। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम, 1915 के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी अभियान में खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हेंद्र प्रसाद सिंह, हवलदार बजो लोहरा और चौकीदार शंभुनाथ चौरसिया शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
