• Mon. May 25th, 2026

धार्मिक चिन्हों को स्कूल-कॉलेज की यूनिफॉर्म से जोड़ना ठीक नहीं: पीयूष गोयल

admin's avatar

Byadmin

Feb 20, 2022
crescent ad

भोपाल: मध्य प्रदेश में हिजाब पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह धार्मिक मामला है, मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा. लेकिन, कोर्ट ने प्राथमिक जांच में पाया है कि धार्मिक सिंबल (चिन्हों) को स्कूल कॉलेज की यूनिफॉर्म से जोड़ना ठीक नहीं है. तय यूनिफॉर्म में ही स्कूल जाना चाहिए. गोयल दमोह के कुंडलपुर में पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के बाद राजधानी भोपाल पहुंचे थे।

जैसा कोर्ट कहेगा वैसी व्यवस्था कर देंगे

गोयल ने आगे कहा कि हिजाब के मुद्दे पर कोर्ट फैसला सुनाएगा उसके बाद हम वैसी व्यवस्था कर देंगे. इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मामला कोर्ट में है और विपक्ष इसे जबरदस्ती तूल दे रहा है. एमपी में भी हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है. बता दें कि प्रदेश में दतिया स्थित पीजी स्कूलों में हिजाब बैन करने का फरमान आया था. इसके बाद विपक्ष समेत मुस्लिम संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *