

धनबाद, 24 सितंबर 2026: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 सितंबर 2026 तक विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में किया गया।

अंडर-14 बालक वर्ग में हिमांशु राजवार ने टीम-A के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद सुफियान नफीस ने टीम-B तथा अमन मरांडी और परिमल लायेक ने टीम-C के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।


पदक विजेता खिलाड़ियों को सीबीएसई प्रयागराज के क्षेत्रीय अधिकारी (R.O.) आदरणीय श्री अनिल कुमार जैन द्वारा पदक प्रदान किए गए।


विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद एवं सचिव बेगम शमीम ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षक को हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डायरेक्टर श्री Isa Shamim ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा।

प्राचार्या श्रीमती Vijeta Das ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मैदान पर मिली जीत के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेना, चुनौतियों का सामना करना और खेल भावना बनाए रखना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के पीटीआई श्री शिव कुमार महतो के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी सराहना की गई। उनके निरंतर प्रयासों और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
