• Sat. Feb 21st, 2026

धनबाद के कतरास स्थित कैलूडीह में भू धसान में घर का एक कमरा धरती में समाया,घर के लोग बाल _ बाल बचे,सूचना के वाबजूद नही पहुंचे अधिकारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 23, 2024

 

धनबाद: कतरास कैलूडीह में जोरदार आवाज के साथ भू धंसान हुआ है. यह घटना बुधवार देर रात की है. इस भू धंसान में घर का एक कमरा जमीन में समा गया. इस हादसे में गृह स्वामी समेत पूरा परिवार बाल-बाल बचा. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

भू-धसान के बाद गोफ से लगातार गैस रिसाव हो रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार. हादसे के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से आवास में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया.

घटना के घंटों बीत गये हैं, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी घटनास्थल पर सूध लेने नहीं पहुंचे हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *