• Thu. May 21st, 2026

धनबाद की समस्याओं को लेकर मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव सुनील कुमार को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

रांची में नगर विकास विभाग एवं एनएचएआई के प्रधान सचिव सुनील कुमार से धनबाद मेयर संजीव सिंह ने औपचारिक मुलाकात कर धनबाद शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मेयर ने शहर में सड़क, बिजली, पानी समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव को अवगत कराया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति एवं बिजली व्यवस्था को भी बेहतर करने की आवश्यकता बताई गई।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शहर के विकास एवं आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *