• Sun. Jun 14th, 2026

दारू थाना में जागरूकता बैठक आयोजित, महिला सुरक्षा व सामाजिक कुरीतियों पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने रविवार को थाना परिसर में महिला जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, एवम् पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की

बैठक में भूत-प्रेत व डायन जैसी अंधविश्वासपूर्ण कुरीतियों, पॉक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल उत्पीड़न तथा समाज में बढ़ रही अन्य सामाजिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाकर ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की बात कही।बैठक में मौजूद महिला जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता बैठक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही सभी ने मिलकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *