• Wed. Apr 15th, 2026

झारखण्ड में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन।

admin's avatar

Byadmin

Jan 8, 2022
crescent ad

बिहार-झारखंड को जोड़ते हुए एक नयी रेल लाइन बिछाकर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना को लेकर रेलवे में पत्राचार शुरू हो गया है. इससे उम्मीद है कि बिहार-झारखंड होकर भी बुलेट ट्रेन रेल पटरी पर दौड़ेगी। इस से पहले गया-चतरा और गया-डाल्टेनगंज रेललाइन बिछाने के बाद रेलवे विभाग ने वाराणसी से हावड़ा तक एक नयी रेललाइन बिछाने का फैसला किया है।

रेलवे के एक खास अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नयी रेल लाइन वाराणसी से कोडरमा, गया, धनबाद स्टेशन होते हुए हावड़ा तक बिछायी जायेगी. इस रेल लाइन पर सिर्फ बुलेट ट्रेन चलायी जायेगी. इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां शुरू की जायेंगी. बिहार के 5 और झारखंड के 4 शहरों में बुलेट ट्रेन के ठहराव के लिए स्‍टेशन भी बनाए जा सकते हैं. बुलेट ट्रेन बिहार के बक्‍सर, आरा, पटना, बिहार शरीफ और नवादा से होकर गुजरेगी. वहीं, झारखंड में कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह और धनबाद से गुजरेगी. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत वाराणसी से हावड़ा (760 किलोमीटर) के बीच हाइ स्पीड रेलवे ट्रैक बनाने पर विचार किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *