
सरायकेला – बुधवार को सरायकेला टाउन हॉल में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे, सांसद जोबा मांझी , विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु महतो ,गणेश माहली ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन में झारखंड प्रदेश प्रवक्ता विनोद पांडे ने संगठन को संबोधित करते हुए कहा हमारा मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना।

राज्य में वर्तमान में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए रणनीतियाँ बनाई गईं।

निकट भविष्य में आने वाली राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए बीएलए 2 (BLA 2) और जिला स्तर के झामुमो सदस्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
सम्मेलन का एक बड़ा हिस्सा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
जो युवा या नागरिक वोट देने के योग्य हो चुके हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।
मतदाता सूची पुनरीक्षण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना (रणनीति) तय की गई।
स्थानीय स्तर पर आम लोगों और आस-पड़ोस के नागरिकों का सहयोग प्राप्त करने की बात कही गई, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। इस तरह के चुनौतियों को सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया।
वहीं कोल्हान की राजनीति में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। वरिष्ठ शिक्षाविद्, झारखंड आंदोलनकारी और कांग्रेस के पूर्व नेता कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल सभागार में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो नेतृत्व ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
