
दारू( हज़ारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के जोनिहिया गांव में आयोजित श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह नंदी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इस दौरान 351 महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कलश यात्रा जोनिहिया यज्ञ मंडप से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई।

श्रद्धालु झुमरा होते हुए मेढ़कुरी शिवानी नदी पहुंचे, जहां आचार्य डॉ. अनुग्रह नारायण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भरवाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, वहीं युवा और बुजुर्ग भी पूरे उत्साह के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।मुख्य पुजारी तपेश्वर सिंह, रवि कुमार सिंह एवं सुरेश सिंह ने बताया कि महायज्ञ के तहत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को वेदी पूजन, रविवार को नगर भ्रमण एवं प्रवचन तथा 22 जून सोमवार को रुद्राभिषेक, नंदी प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
