• Mon. Feb 23rd, 2026

जयप्रभा नगर में आयोजित पंच दिवसीय यज्ञ के नगर भ्रमण में शामिल हुए हजारीबाग विधायक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 21, 2024

 

 

*यज्ञ जैसे सत्प्रयोजन समाज को जहां संगठित करता है वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक मनोभाव का भी लोगों में करता है संचार- मनीष जायसवाल*

—-

हजारीबाग शहर के जयप्रभा नगर कॉलोनी में आयोजित माता संतोषी प्राण-प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल स्थानीय श्रद्धालुओं संग शामिल हुए और

भक्तिभाव में लीन मुहल्ले वासियों के साथ नगर भ्रमण में साथ रहें। यहां यज्ञ समिति के लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का

बड़ा ही आत्मिय स्वागत फूल माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत व सम्मान किया। नगर भ्रमण में नर- नारी के साथ बच्चे और मासूम भी आस्था में लीन दिखे ।

 

मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की यज्ञ जैसे सत्प्रयोजन समाज को जहां संगठित करता है वहीं धार्मिक और आध्यात्मिक मनोभाव का भी लोगों में सकारात्मक संचार होता है। मौके पर कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, अखौरी ब्रजेश सहाय, भाजयुमो नेता आशीष गुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *