• Sat. May 16th, 2026

जमशेदपुर: वट सावित्री व्रत के अवसर पर सफाई मित्रों को बांटे गए श्रृंगार बॉक्स, बढ़ाया मनोबल

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2026
crescent ad

 

बारीडीह, जमशेदपुर –

जमशेदपुर के बारीडीह क्षेत्र में टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड (TSUISL) के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। वट सावित्री व्रत के पावन और शुभ अवसर पर विभाग की ओर से सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानपूर्वक श्रृंगार बॉक्स (सिंगार बॉक्स) वितरित किए गए।

यह पूरा कार्यक्रम टाटा स्टील के प्रबंधक उत्पल पोद्दार के दिशा-निर्देशानुसार और आदेश पर आयोजित किया गया था। त्योहार के मौके पर सफाई मित्रों के कार्यों के प्रति विशेष सम्मान प्रकट करना और उनका मनोबल (मोटिवेशन) बढ़ाना था।

संयुक्त रूप से हुआ वितरण

सफाई मित्रों के बीच इन उपहारों का वितरण सुरेश कुमार एवं रतन मुखी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों का योगदान अतुलनीय है, और उनके कठिन परिश्रम को सराहने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।

 

इस वितरण समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने में वेंडर सुपरवाइजरों और सहयोगी टीम की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महेश दुबे,बी. के. शर्मा,गणेश मुखी (वेंडर सुपरवाइजर)

इस आयोजन के बाद सभी सफाई मित्रों के चेहरों पर खुशी देखी गई और उन्होंने प्रबंधन के इस आत्मीय कदम के प्रति आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *