
*चाईबासा*: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया।
जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में तालाब की सफाई, विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, यात्री शेड निर्माण, आवास, राजस्व मामलों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि अन्य जटिल मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाए तथा उनकी प्रगति से अवगत कराया जाए। साथ ही जिन मामलों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता हो, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है और सभी पदाधिकारी इस दायित्व का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
