• Fri. Aug 7th, 2026

जनता के समर्थन के आगे पस्त हुए दिग्गजों के मंसूबे धनबाद मेयर संजीव सिंह का बाघमारा में हुंकार, बोले– “जब भी जरूरत होगी, जनता के बीच मौजूद रहूंगा”

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

धनबाद: धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने बाघमारा की धरती से एक बार फिर अपने राजनीतिक विरोधियों पर जोरदार हमला बोला है। जमुआटांड़ पंचायत के श्रीधरपुर में मुखिया निरंजन गोप के नेतृत्व में आयोजित ‘आशीर्वाद सह अभिनंदन समारोह’ में पहुंचे मेयर संजीव सिंह का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। आलम यह था कि खचाखच भरे पंडाल के बाहर भी सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े होकर उनका संबोधन सुनने के लिए डटे रहे। अपने संबोधन के दौरान मेयर संजीव सिंह ने निगम चुनाव के दिनों को याद करते हुए स्थानीय दिग्गजों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने बिना नाम लिए अपने विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निगम चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ बड़े-बड़े नेता मैदान में उतर गए थे। उन्होंने गलत मानसिकता के साथ जनता को गुमराह करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन बाघमारा और धनबाद की जागरूक जनता ने उनके तमाम मंसूबों पर पानी फेर दिया। जनता ने मुझे जो अपार समर्थन और आशीर्वाद दिया है, उसी का नतीजा है कि आज मैं आपके बीच पूरी मजबूती से खड़ा हूं।

 

ब्लड प्रेशर वाले बयान पर गरमाई राजनीति

 

बाघमारा के राजनीतिक गलियारों में अपने तीखे तेवर के लिए मशहूर मेयर संजीव सिंह ने मजाकिया अंदाज में लेकिन कड़े शब्दों में विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाघमारा में बेहतरीन डॉक्टर मौजूद हैं, यदि किसी का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है तो वह तुरंत अपनी जांच करवा ले। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि किसी का ब्लड प्रेशर न बढ़े। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके बाघमारा आने से कुछ लोगों को पेट में दर्द और तकलीफ होती है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

 

संकोच या डरने की कोई जरूरत नहीं….

 

मेयर ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि बाघमारा की जनता को अब किसी भी प्रकार के संकोच या भय में जीने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि जब भी जनता उन्हें याद करेगी, वे हर सुख-दुख में उनके द्वार पर मौजूद मिलेंगे। समारोह का माहौल उस वक्त और खुशनुमा हो गया जब मंच पर जमुआटांड़ पंचायत के मुखिया निरंजन गोप की पुत्री सुरुचि का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, किन्नर समाज की अध्यक्ष श्वेता, बाघमारा क्षेत्र के कई वर्तमान व पूर्व मुखिया सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील सिंह, छोटन रजक, पिंटू महथा समेत सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *