• Thu. Jul 9th, 2026

जनकपुर पोखरा के समीप मुख्य सड़क बदहाल, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर पोखरा के समीप नवीनगर-बारुण मुख्य पथ की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन इस मार्ग पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क नवीनगर और बारुण को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है,

जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे एवं आम लोग आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। ग्रामीणों एवं स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई बाइक सवार और साइकिल चालक सड़क की खराब स्थिति के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है

कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *