• Sat. Oct 3rd, 2026

चौपारण में कांग्रेस की हुंकार: उमाशंकर अकेला ने कार्यकर्ताओं से कहा— 7 अक्टूबर के समारोह को बनाएं ऐतिहासिक, ‘SIR’ में जनता की करें मदद

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

चौपारण: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला के चौपारण आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जुटान हुआ। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 7 अक्टूबर 2026 को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव और उनके पोते के जन्मदिन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना था।

 

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें। इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं को नाम जुड़वाने या सुधार करवाने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, कार्यकर्ता हर बूथ पर जनता की सहायता के लिए तैयार रहें।

 

बैठक में मुख्य रूप से देवलाल साव, लव सिंह, बालकिशन यादव, रेवाली पासवान, प्रहलाद सिंह, कोठारी सिंह, मनोज सिंह, मो. सलाम, मो. परवेज, नारायण यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *