
गोविंदपुर, उज्जवल कुमार मंडल
गोविंदपुर स्थित फकीरडीह के समीप साहिबगंज रोड पर शाम 6:00 बजे से रात 8:30 बजे तक भीषण सड़क जाम लगा रहा। जाम इतना जबरदस्त था कि दोनों तरफ से गाड़ियों का आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया।

बड़ी-बड़ी बस, ट्रक समेत अन्य वाहन हाईवे पर घंटों लाइन में खड़े रहे। मोटरसाइकिल सवार भी आर-पार नहीं हो पाए। रतनपुर क्षेत्र में भी जाम का असर दिखा, जिससे लोगों की हालत अस्त-व्यस्त हो गई। ग्रामीण इलाके के लोग भी सड़क पार करने को मजबूर हो गए, पर पैदल चलकर भी रोड क्रॉस करना मुश्किल हो रहा था।

लगभग ढाई घंटे तक जाम थमने का नाम नहीं ले रहा था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
