• Thu. May 21st, 2026

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के शिवम मंडल ने जीता WaSH राष्ट्रीय पोस्टर प्रतियोगिता का खिताब

admin's avatar

Byadmin

May 21, 2026
crescent ad

 

क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के छात्र शिवम मंडल (कक्षा 6-बी, रोल नंबर-13) को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (Department of Drinking Water and Sanitation – DDWS), जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “WaSH Poster Making Competition on Swachh Sujal Gaon” में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है।

 

यह प्रतियोगिता 1 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक भारत सरकार के MyGov प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवम मंडल के उत्कृष्ट पोस्टर को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया, जो विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

 

विद्यालय के निदेशक ईसा शमीम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “शिवम मंडल की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमारे विद्यार्थी केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। मैं शिवम, उसके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूँ और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या विजेता दास ने कहा, “शिवम की उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और सृजनात्मक सोच को विकसित करती हैं। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।”

इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के कला शिक्षकों रोशन मिश्रा एवं मलय कुमार सरकार का विशेष योगदान रहा। दोनों शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं कलात्मक प्रशिक्षण ने शिवम की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन की भी सराहना की है।

विद्यालय परिवार ने शिवम मंडल की इस शानदार उपलब्धि पर उसे सम्मानित करने की घोषणा की है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

“स्वच्छ गांव, शुद्ध जल – बेहतर कल” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में शिवम का योगदान सराहनीय है और यह उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *