
गोविंदपुर। क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर की कक्षा 11वीं (विज्ञान) की छात्रा इनशा आरज़ू ने भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 10 दिवसीय आवासीय ‘इनोवेट एंड इम्पैक्ट प्रोग्राम (IIP)’ को सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागियों को नवाचार, नेतृत्व, डिज़ाइन थिंकिंग, उद्यमिता, व्यवसाय मॉडल निर्माण तथा प्रभावी संचार कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री ईसा शमीम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इनशा भविष्य में भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता के बल पर विद्यालय, जिले तथा राज्य का नाम रोशन करेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य ने इनशा आरज़ू को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई सोच, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर छात्रों को कक्षा शिक्षण से आगे बढ़कर व्यावहारिक ज्ञान और जीवन कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय परिवार ने इनशा आरज़ू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
