
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ: धनबाद रेल मंडल के कुसुंडा स्टेशन पर शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे टिकट घर के बगल में बंद पड़े एक कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर बने जीआरपी थाना के बैरक में मौजूद जीआरपी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी कर्मियों ने तत्काल बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

इसी बीच मामले की जानकारी जीआरपी प्रभारी राधा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों को दी गई। सूचना के बाद दमकल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में कमरे में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। जीआरपी स्टाफ ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दमकल को बुलाया गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
