• Sun. May 3rd, 2026

कुल्टी – राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बाजार में नकली दवाओं की हो गई हैं भरमार।

admin's avatar

Byadmin

May 3, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी: 20 मई को दवां विक्रेताओं की होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए शनिवार की रात को बराकर शहर के बैगुनिया चेकपोस्ट के पास एक निजी हाल में बंगाल केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन आसनसोल जोन की बैठक संपन्न हुई। जहा जिला के आसनसोल, नियामतपुर, कुल्टी, चिनाकुड़ी, संकतोड़िया और बराकर के दवां विक्रेता शामिल हुए। जहां कइ मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस संबंध में आसनसोल जोन के उपाध्यक्ष शंकर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय और राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बाजार में नकली दवाओं की भरमार हो गई हैं। दवां की पेकिंग इस तरह की होती हैं कि असली और नकली को पहचाना मुश्किल हो जाता हैं। रोगी दवां खरीदकर बेवकूफ भी बनता हैं और आथिर्क नुकसान भी होता हैं। नकली दवां से रोगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। जिससे रोगी की जान भी जा सकती हैं। ऐसे मामले में सरकार को कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। कोर्पोरेट जगत द्वारा बाजार में 20 प्रतिशत से 8o प्रतिशत तक दवां बिक्री पर छूट दी जाती हैं। जो बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। सच्च कहा जाए तो छूट के नाम पर साजिश कर धोखा दिया जाता हैं।

उन्होंने कहां कि बाजार में कुछ दवाएं ऐसी हैं। जिनका दाम आज 500 रूपए है और अचानक उसी दवां का दाम दो दिन बाद 700 रूपए हो जाता हैं। जिससे रोगी का विश्वास दुकानदार के उपर से उठ जाता हैं। ऐसे मामले में केंद्रीय और राज्य सरकार को कानून बनाना चाहिए। जिससे दवा कम्पनियों के इस गोरखधंधा पर अंकुश लग सके।

इस अवसर पर बंगाल केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन आसनसोल जोन के जिला अध्यक्ष अमित राय, सचिव कंचन राय, उपाध्यक्ष शंकर शर्मा, चंदन मडंल, अनिल मेहेनका, शिव शर्मा, खोकन दा, बबलू कोनार, नटराज गुप्ता, समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *