
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी: कुल्टी शहर के वार्ड नंबर 70 के केंदुआ बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में शनिवार को मंदिर के महामंत्री अमर सिंह ने समाजसेवी सुमित कुमार खाटूवाला के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज की सेवा में निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आशा कर्मियों, निर्मल साथियों, सफाई कर्मियों एवं घर-घर गैस वितरण करने वाले कर्मयोगियों को मिठाई, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाराकर आरपीएफ थाना के आईसी इंचार्ज हवा सिंह जाखड़ उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व 17 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद ललन मेहरा , समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ यादव , विसडम स्कूल के प्रिंसिपल प्रणव चटर्जी , उपेंद्र पांडे , विनोद सिंह सोलंकी , अमित केसरी , संतोष केसरी , राजेंद्र साव, उमा मास्टर एवं अभिषेक सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर अमर सिंह ने विचार रखते हुए कहा कि हमारे सफाई कर्मचारी एवं समाज के अन्य सेवाकर्मी वास्तविक कर्मयोगी हैं। हम जिस स्वच्छ सड़क पर चलते हैं और जिस स्वच्छ वातावरण में साँस लेते हैं, उसके पीछे इनकी मेहनत, समर्पण और पसीना होता है। आशा कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से, निर्मल साथी स्वच्छता के माध्यम से और गैस वितरण कर्मी अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इनका सम्मान करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इनके परिश्रम और सेवा भावना के प्रति हमारी कृतज्ञता एवं नैतिक जिम्मेदारी है।
हम सभी संकल्प लें कि न स्वयं गंदगी फैलाएँगे और न दूसरों को फैलाने देंगे। स्वच्छता को अपनी आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाएँगे। स्वच्छ समाज – स्वस्थ समाज! स्वच्छ भारत – सुंदर भारत! सभी कर्मयोगियों को हृदय से नमन एवं हार्दिक अभिनंदन।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
