• Sat. Nov 7th, 2026

एस टाइप मैदान में धूमधाम से मनेगा काली पूजा महोत्सव, दो दिनों तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन संध्या कवि सम्मेलन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर   श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एवं संदर्भ सेवा संकल्प समिति की ओर से आदित्यपुर स्थित एस टाइप मैदान में काली पूजा महोत्सव उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया जाएगा। पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।
कार्यक्रम के तहत 8 नवंबर की रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, 9 नवंबर को शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या एवं महाभोग वितरण का आयोजन होगा। इसके अगले दिन 10 नवंबर को शाम 6:30 बजे से कवि सम्मेलन, वरिष्ठ अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश मेहता ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजा महोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव सिंह बबुआ, पूजा समिति के महासचिव अधिवक्ता संजीव कुमार, उपाध्यक्ष राजा घोष, हेमंत कुमार ठाकुर, मोहन तिवारी, टुनटुन, हर्षवर्द्धन एवं सीमा तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed