
सरायकेला : उपायुक्त के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 जून, 2026 को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) निदेशक सह जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां श्री अजय तिर्की के नेतृत्व में कांड्रा चेक पोस्ट पर सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बस, टैक्सी, निजी कार एवं विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, सीट बेल्ट के उपयोग तथा अन्य यातायात एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई।

जांच के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना वैध दस्तावेज वाहन परिचालन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच एवं जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
