• Thu. Apr 16th, 2026

कर्नाटक चुनाव में भाजपा के प्रचार हेतु धनबाद से गए भाजपा नेताओं ने हैदराबाद में जाकर जाना सिंदरी विधायक का हाल,उनके बेटी निशि से भी मिलकर डॉक्टर की उपाधि के लिए दी बधाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2023
crescent ad

 

हैदराबाद: आज दिनांक 9, मई (मंगलवार) को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार केलिए गए भाजपा नेता और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य वलदेव महतो,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव अमित साव बंगलुरू से लोटनेबके क्रम में हैदराबाद रुके और सिंदरी विधानसभा के सदस्य इंद्रजीत महतो का हाल जाना।

ये नेता इंद्रजीत महतो के हाल जानने के लिए हैदराबाद स्थित सुवितास रिहैबिलिटेशन सेंटर गए जहाँ चिकित्सकों की देख रेख में इंद्रजीत महतो का इलाज चल रहा है। चुकीं वाहरी इंफेक्शन से वचाव के कारण उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया हैं लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने से रोका गया।
धनबाद के भाजपा नेताओं ने बताया कि अस्पताल सूत्र से जो जानकारी मिली है कि उनके हालात में निरंतर सुधार हो रहा है जल्द हीं वे पूर्ण स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।

उस बीच बंगलुरू से लौटने के क्रम में हैदराबाद गए भाजपा नेताओं से उनकी पुत्री डॉ निशि मिली तथा अपने पिता के ताजा स्वास्थ्य अपडेट से इन्हें अवगत कराया।नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि विधायक इंदजीत महतो जल्द स्वास्थ्य होकर घर लौटे।

विदित हो कि इस विकट परिस्थिति में भी इंदजीत की बेटी बीएमएस की डिग्री उतीर्ण कर होमियोपैथिक चिकित्सक की डिग्री हासिल की।इस बीच निशि ने अपने पिता का निरंतर सेवा कर अपने परिवार का हौसला भी बढ़ाया।हैदराबाद पहुंचे धनबाद के भाजपा नेताओं ने इसके लिए निशि को बधाई दिया तथा इस बहादुर बेटी पर गर्व व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *