• Wed. May 13th, 2026

एनएमएल में नए श्रम कानूनों पर जागरूकता सत्र, अधिकारियों व ठेकेदारों को दी गई अहम जानकारी

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हजारीबाग आर. के. भुइयां ने किया।

सत्र में परियोजना से जुड़े अभियंताओं, कार्यपालक अधिकारियों, ठेकेदारों तथा विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। इस दौरान नए श्रम कानूनों के अनुपालन, श्रमिकों के अधिकारों, वेतन भुगतान की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के संधारण तथा नियोक्ताओं एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आर. के. भुइयां ने कहा कि नए श्रम कानूनों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सुरक्षा, पारदर्शिता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से श्रम संहिताओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।

साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक जानकारी से भरपूर बताया।इस अवसर पर महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *