• Thu. Feb 26th, 2026

उपायुक्त, एसएसपी, डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों ने अर्पित की भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 9, 2023

 

धनबाद।भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया।
मौके पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *