
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का रिजल्ट शनिवार को सामने आ जाएगा। आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश में कुल 760 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए हैं, जिनके नतीजे आज13 मई को आएंगे। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ सपा, बसपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों की भी साख दांव पर लगी हुई है।
प्रयागराज नगर निगम की स्थापना भी 1959 में हुई थी। इसके बाद 1982 में आगरा को नगर निगम घोषित किया गया था। 1994 में गाजियाबाद नगर निगम का गठन हुआ था।

उत्तर प्रदेश में पहले नगर निगम का गठन 1959 में हुआ था। कानपुर को पहला नगर निगम बनाया गया था। इसके बाद लखनऊ को नगर निगम घोषित किया गया था।

योगी सरकार ने लगा दी ताकत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के तमाम मंत्री और भाजपा का राज्य नेतृत्व निकायों में अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए जी-जान से लगा रहा।
पहले चरण का चुनाव परिणाम
उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव परिणाम में 75 जिलों के कुल 652 नगरीय निकायों के नतीजे 1 दिसंबर को आए थे। इसमें सत्ताधारी भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।
49.33 प्रतिशत मतदान
उत्तरप्रदेश में गुरुवार को 38 जिलों में 5 बजे तक 49.33 प्रतिशत मतदान हुआ था।
उत्तरप्रदेश के इन शहरों में नगर निगम
उत्तरप्रदेश के इन शहरों में नगर निगम हैं – सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़, वृन्दावन-मथुरा, आगरा, फिरोज़ाबाद, कानपुर नगर, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का फैसला
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का फैसला शनिवार को सामने आ जाएगा। कुल 760 नगर निकायों के लिए चुनाव हुए हैं, जिनके नतीजे 13 मई को आएंगे।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
