
सरायकेला-खरसावाँ:- उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथि के नेतृत्व में जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक द्वारा ईचागढ़ थाना अंतर्गत सोरों क्षेत्र में बालू खनिज के अवैध भंडारण के विरुद्ध छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 3.50 लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया।

जब्त बालू को आवश्यक कार्रवाई हेतु इचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथि ने स्पष्ट किया कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून एवं नियमों के तहत सख्त एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि खनिज संपदा के अवैध दोहन एवं अनधिकृत भंडारण-परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनन विभाग द्वारा नियमित निगरानी, औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
