

*चाईबासा:-* जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के वरिष्ठ अधिवक्ता अमिताभ सरकार के संत जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल चाईबासा में अध्यनरत पुत्र चितेश सरकार द्वारा आई. सी. एस. ई. बोर्ड के परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक लाकर राज्य के द्वितीय टॉपर बनने के हर्ष मे शनिवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो व जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू एवं अधिवक्ताओं के द्वारा चितेश सरकार को सम्मानित किया गया। वही सभी अधिवक्ताओं ने चितेश सरकार को उनके उज्जवल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं दी। वही मौके पर चितेश सरकार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्कूल प्रबंधन को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में ही मैंने यह मुकाम पाया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, नीरज कुमार, कैसर परवेज, अमिताभ सरकार, नंदा सिन्हा, ताज खान, सुकुमार दरिपा, राजा राम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, सुनील छाबड़ा, अरुण प्रजापति,आशीष सिन्हा, राजेश नाग, शरण पान, अभिषेक राय, के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
