• Tue. Aug 4th, 2026

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: छापेमारी में 90 लीटर देशी शराब जब्त, तस्कर की तलाश जारी

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 300 एमएल की 300 बोतल टनाका देशी शराब बरामद कर जब्त कर लिया। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सोनबरसा गांव में अवैध रूप से देशी शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके की तलाशी ली, जहां से 300 एमएल वाली टनाका देशी शराब की कुल 300 बोतल, यानी करीब 90 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में एसआई रूप कमल सिंह, एसआई विशाल शेखर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *