
*बड़कागांव ।* गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथम चरण के दूसरे टीबी पोषण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी के माध्यम से उपचार प्राप्त कर रहे 80 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराने के साथ बीमारी, नियमित उपचार, व्यक्तिगत स्वच्छता और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंजू प्रभा और सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दीपक कुमार मौजूद रहे। दोनों ने कार्यक्रम के दौरान मरीजों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया। कार्यक्रम में डॉ. अंजू प्रभा ने मरीजों को टीबी के बारे में जानकारी देते हुए निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से दवा लेने और इलाज को बीच में नहीं छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने मरीजों को व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने तथा उपचार अवधि के दौरान पर्याप्त और पौष्टिक भोजन लेने के महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान पर्याप्त पोषण शरीर की ताकत बनाए रखने और स्वस्थ होने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मरीजों को संतुलित आहार लेने और चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाओं का नियमित रूप से सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन और संचालन में अदाणी फाउंडेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के साथ समन्वय, लाभुकों की सहभागिता सुनिश्चित करने, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं तथा पोषण किट के वितरण की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया।

*स्वास्थ्य के साथ शिक्षा, कौशल और आजीविका पर भी फोकस*
बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक विकास को केंद्र में रखते हुए लगातार विभिन्न सीएसआर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी मरीजों को पोषण सहयोग और जागरूकता के अलावा शिक्षा, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, शिक्षा और सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों के साथ स्वास्थ्य एवं जागरूकता संबंधी पहल भी की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल, रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
