
सरायकेला – सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में शुक्रवार को विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा बहन ऋतु महातो को हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
बहन ऋतु महातो ने प्रतियोगिता में रीजनल स्तर पर द्वितीय स्थान, राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर 129वाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा समस्त क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पार्थ सारथी आचार्य जी ने छात्रा को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार (चेक) प्रदान कर सम्मानित किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने बहन ऋतु महातो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकता है।

समारोह के दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री तुषारकांत पति जी तथा बहन ऋतु महातो के कक्षाचार्य श्री आलोक गोप जी भी उपस्थित रहे। मंच पर बहन ऋतु महातो को आमंत्रित कर समस्त विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया गया तथा उनकी सफलता को प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी विद्यार्थियों को परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि बहन ऋतु महातो भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करती रहेंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
