
जमशेदपुर। युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुरी और इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत कंपनी के कर्मचारियों, उनके बच्चों तथा संबंधित क्षेत्र के युवाओं को डिप्लोमा एवं आईटीआई स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। समझौते पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से प्लांट हेड संदीप पाटिल एवं एचआर हेड प्रमोद कुल्हड़ ने हस्ताक्षर किए। वहीं, आईडीटीआर जमशेदपुर की ओर से जनरल मैनेजर रवीन्द्र कुमार, मार्केटिंग मैनेजर अंजन कुंडू तथा ट्रेनिंग मैनेजर डॉ. राम बाबू वर्मा ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।
उक्त जानकारी देते हुए आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना तथा उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके रोजगार एवं करियर विकास की संभावनाओं को बढ़ावा मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी है, जो एल्युमिना एवं उससे संबंधित विशिष्ट उत्पादों के निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थान के बीच सहयोग को मजबूत बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह समझौता शिक्षा, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
