
सोनुवा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी के तत्वावधान में आसनतलिया आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन बेगुना ग्राम में किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। महिला संकुल की सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से सांसद का स्वागत किया। इसके बाद सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
आमसभा के दौरान संकुल की सदस्यों ने समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा आगामी कार्ययोजनाओं और गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस दौरान महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाला नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से नशापान, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार और आजीविका के विभिन्न साधनों से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, तो परिवार और समाज भी मजबूत होगा। उन्होंने महिलाओं से एक-दूसरे का सहयोग करने तथा समूह के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि गांवों में नशामुक्ति के लिए सामूहिक अभियान चलाने की जरूरत है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि बीमारी होने या सर्पदंश जैसी घटना होने पर झाड़-फूंक के चक्कर में समय गंवाने के बजाय तुरंत चिकित्सक या अस्पताल की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और आपसी सहयोग से ही स्वस्थ एवं मजबूत समाज का निर्माण संभव है। मंच संचालन सुनीता टोपनो ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू, आसानतलिया पंचायत की मुखिया सुप्रिया बोदरा, देवांवीर की मुखिया ज्योति सोय, पंसस जानकी चाकी, बीपीएम गोल्डन शशि कैप्टन, बीओआई गोविंदपुर के शाखा प्रबंधक सचिन मुंडारी, पुनीपदा के ग्राम मुंडा शंकर लाल प्रधान, राजेश प्रधान, किशोर दास, समिति की कैडर सावित्री प्रधान, संगीता जामुदा, दुर्गावती खंडाईत, जेमा खंडाईत, सुजीता खंडाईत, मांदुई जामुदा, राजेश कुजूर, बसंती कोड़ा, रेजा देवी, संयुक्ता नायक, मंजूलता महतो, अमरजीत महतो समेत बड़ी संख्या में संकुल की महिलाएं उपस्थित रहीं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
