• Sat. Sep 26th, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पंचायत नवीनगर की ओर से गौतम बुद्ध नगर भवन में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला, पुरुष एवं बच्चों समेत 120 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका निःशुल्क इलाज किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा शिविर में मुख्य रूप से शुगर, ब्लड प्रेशर, बुखार, सर्दी-खांसी, कटे-जले सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के आवश्यक सुझाव दिए। वहीं कुछ गंभीर मामलों में मरीजों को बेहतर इलाज एवं आगे की जांच कराने की सलाह दी गई।शिविर के मुख्य चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। सभी मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर इंदल सिंह, विकास कुमार, नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी सौम्या द्विवेदी, जीएनएम महेंद्र ढाका, एएनएम सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, क्रांति कुमारी सहित नगर पंचायत के कर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *