
चाईबासा, 06 जुलाई 2026: पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को गोपनीय कार्यालय स्थित प्रकोष्ठ में स्थापना-सह-अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना उप समाहर्ता कुमार हर्ष सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अनुकंपा नियुक्ति, सेवा संपुष्टि एवं वित्तीय उन्नयन से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त पांच आश्रितों के प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सभी प्रस्तावों की वैधानिक जांच एवं पात्रता का परीक्षण करने के बाद पांचों आश्रितों को लिपिक पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी।

इसके अलावा, कर्मचारियों से जुड़े अन्य मामलों की भी समीक्षा की गई। समिति ने प्रशासनिक मानकों को पूरा करने वाले एक अनुसेवी की सेवा संपुष्टि को मंजूरी दी। वहीं, एक लिपिक को आशोधित सुनिश्चित वृत्तिउन्नयन योजना (एमएसीपी) के तहत वित्तीय उन्नयन का लाभ देने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने स्थापना शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुकंपा नियुक्ति, सेवांत लाभ एवं कर्मियों से संबंधित मामलों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके।
जिला प्रशासन ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
