• Mon. Jul 6th, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर झरिया में श्रद्धांजलि, विधायक रागिनी सिंह ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2026
crescent ad

 

झरिया:

महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अखंड भारत की एकता और अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र निर्माण में सदैव प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बना रहेगा।

 

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी देश की नई पीढ़ी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *