• Wed. May 13th, 2026

स्कूली बच्चों को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ, ट्रैफिक नियमों और साइबर फ्रॉड से किया जागरूक

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

 

बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल थाना पुलिस की ओर से बुधवार को स्थानीय इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव एवं विद्यालय के प्राचार्य मनीष आनंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से नौवीं एवं दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

 

थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने कहा कि नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर अभिभावकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों को बालिग होने के बाद वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज एवं हेलमेट के साथ ही वाहन चलाने की सलाह दी। साथ ही बच्चों से अपने अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील की।

 

शिविर में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने मोबाइल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही उसे साझा करें। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

 

छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने तथा तत्काल थाना को सूचना देने की बात कही।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मनीष आनंद द्विवेदी ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *