
जमशेदपुर। सोनारी स्थित सीएच एरिया के भूतनाथ मंदिर परिसर में स्थापित नारायणी धाम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 401 महिलाएं चुदड़ी ओढ़े सामूहिक रूप से शामिल हुई। साथ ही देव दीपावली के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य दीप प्रज्वलन भी किया गया। दोपहर 3.30 बजे से कोलकाता की सुप्रसिद्ध पाठ वाचिका मीतू अग्रवाल द्वारा दादी जी का मंगल पाठ का वाचन श्रीगणेश वंदना के साथ किया गया, जो देर शाम तक चला।
इससे पहले अखंड ज्योत की पूजा यजमान अनिल नरेड़ी ने सपत्नी की। पूजा से पहले गंगाजल से दादी जी का चरण अभिषेक किया गया। पंडित दीपू तिवारी और रोहित तिवारी ने विधिवत पूजा संपन्न करायी। कलाकार मीतू ने मंगलपाठ के दौरान राणी सती दादीजी की महिमा से जुड़े भजन झुंझुनूं वाली दादी जी भगत बुलावे…, लेकर चुनरी हाथ में तेरा सेवक नाचे रे…, राणी सती आज मेरे घर आई…, दादी जी थारो घनो है उपकार…,

बोलो-बोलो प्रेमियों राणी सती की जय…, मोटी सेठानी मन्ने भी बनादे तू छोटी सेठानी…, खूंटी तान कर सोजा तेरी दादी पहरेदार…., चढ्यो है मेहंदी को रंग भवानी…, दादी करवा दे म्हारा ठाठ…, सहित विभिन्न भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। नारायणी धाम लगभग छह घंटे तक दादी जी के जयकारे से गूंजते रहा।

इस दौरान पूरा मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महोत्सव के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें शहर के कई गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से किरण कांवटिया, कृष्णा संघी, मीना सरायवाला, स्नेहा चंदूका, लता सरायवाला, रिंकी भालोटिया, नेहा सोंथालिया, हेमा मोदी, राजकुमार चंदूका (अग्रवाल), राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला, संदीप मित्तल, राम रतन कांवटिया, चेतन अग्रवाल, अक्षय खेमका, अमित अग्रवाल, पवन पोद्दार आदि का योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
