• Tue. Jun 16th, 2026

सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, संतोष कुमार महतो ने दी श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद/झरिया: जन-जन के नेता, मजदूरों के मसीहा और कोयलांचल के हृदय सम्राट के रूप में विख्यात रहे सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झरिया स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, श्रमिक नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महुदा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव संतोष कुमार महतो भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्षमय जीवन और श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

श्री महतो ने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने कोयलांचल के मजदूरों और आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के कमजोर वर्गों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *