
CRESCENT INTERNATIONAL SCHOOL के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा। विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

विज्ञान संकाय में अब्दुल खल्लाक उमर ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में राहुल पंडित ने 93.4%, मो. साजिद अंसारी ने 93%, लक्ष्मी कुमारी गुप्ता ने 88%, समीर कुमार ने 88%, अभिनव कुमार ने 88%, नव्या नैंसी ने 87%, आयुष कुमार ने 87%, मो. असद रज़ा ने 85%, गुलशन खातून ने 84%, अलीशा ने 83%, सृष्टि वर्मा ने 83%, अफरीन परवीन ने 83%, अबुसाद आलम ने 82%, विनय कुमार राय ने 82% तथा कंचन हेम्ब्रम ने 82% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के निदेशक श्री ईसा शमीम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विजेता दास ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत एवं अनुशासन ने यह सफलता संभव बनाई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
