
जमशेदपुर । सिदगोड़ा टाउन हॉल में डीएमएफडी फंड को लेकर आयोजित न्याय परिषद की बैठक का जिला मुखिया संघ ने बहिष्कार कर दिया। मुखिया संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों द्वारा भेजी गई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी जा रही है और मुखियाओं को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में बुधवार को डीएमएफडी फंड को लेकर न्याय परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन जिला मुखिया संघ ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया और बैठक में शामिल नहीं हुए । पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू समेत अन्य सदस्यों ने जुबली पार्क में बैठक कर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायतों द्वारा भेजी गई किसी भी योजना को स्वीकृति नहीं दी जा रही है। मुखियाओं को योजनाओं की जानकारी तक नहीं दी जाती और शिलापट्ट पर भी मुखिया का नाम अंकित नहीं किया जाता। मुखिया संघ ने डीएमएफडी फंड की जांच कराने की मांग की है। मुखिया संघ का कहना है कि बिना मुखियाओं की भागीदारी के कोई भी योजना सही तरीके से लागू नहीं हो सकती। उन्होंने प्रशासन से मुखियाओं को योजनाओं में उचित स्थान देने और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। नहीं तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा ।
बैठक का बहिष्कार जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में की गई , जिनमें मुख्य रूप से राकेश चंद्र मुर्मू ,

सुकलाल सरदार , सुनील किस्कू , इसक बकला , अभिषेक सरदार , मनोज मुर्मू ,

अमृत माझी सहित संघ के काफी संख्या में मुखिया सदस्य गण शामिल हैं ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
