
सिंदरी (धनबाद): सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अकानाघुटु रंगामाटी माझीथान में नुनूलाल टुडू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में अकानाघुटु की विस्थापित बस्ती की जमीन पर भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा कब्जा किए जाने के प्रयास का ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ा विरोध जताया।ग्रामीणों के विशेष आह्वान पर सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो बैठक में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों और स्थानीय विस्थापितों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों की चिंताओं को जायज ठहराते हुए विधायक जी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि स्थानीय लोगों की जमीन किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दी जाएगी।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा, “स्थानीय लोगों और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार हूँ।

बिना ग्रामीणों की सहमति और बिना किसी न्यायोचित कानूनी प्रक्रिया के किसी भी सरकारी या निजी संस्था को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।” उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के इस आंदोलन में वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष नुनूलाल टुडू सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, विस्थापित परिवारों के सदस्य और माझी परगना महाल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में अपनी जमीन की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
