• Tue. May 19th, 2026

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

सिंदरी: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय चंद्रदेव महतो ने आज विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार और हाल ही में दिवंगत हुए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को सरकारी मदद का भरोसा

विधायक चंद्रदेव महतो आज अहले सुबह खरिकाबाद गांव पहुंचे। वहां उन्होंने कर्माटांड़ सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले राजेश हासदा के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव व्यक्तिगत मदद का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सहायता और सुविधाएं इस पीड़ित परिवार तक अविलंब पहुंचाई जाएं।स्वर्गीय शंकर चंद्र महतो को दी श्रद्धांजलिइससे पूर्व, बलियापुर के बाघमारा निवासी स्वर्गीय शंकर चंद्र महतो के निधन की सूचना मिलते ही विधायक उनके आवास पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर इस दुखद घड़ी में उन्हें हिम्मत दी। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।मुखिया झूमा मुखर्जी के आवास पहुंच व्यक्त किया शोकदौरे के अगले चरण में विधायक माननीय चंद्रदेव महतो गोबिंदपुर पूर्वी पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय मुखिया झूमा मुखर्जी की सासू मां एवं जयजीत मुखर्जी की दादी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विधायक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।इस अवसर पर विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *